रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खोराबार क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे – रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार की रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था।
वहां से दोस्त के साथ घर लौटते समय एक दुकान पर से रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे। किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे नकुल के भाई महेंद्र भारती ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में नकुल में सबसे छोटा था। वह दो बच्चों का पिता भी था। मौत के बाद परिवारीजनों
का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही हत्या का दर्ज कर लिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

1 hour ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

2 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

3 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

4 hours ago