टी शर्ट्स पर बाघसखा पेटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, प्रतिभागी किए गए सम्मानित

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सीटीसीएस एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में सम्पन्न कराई गई बाघसखा टी-शर्ट्स पेटिंग प्रतियोगिता के परिणामों की रविवार 20 अगस्त को घोषणा कर दी गई। विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट व टी शर्ट्स का वितरण कार्यक्रम सायं 5 बजे से साईं एजुकेशन सेंटर, जामा मस्जिद रोड, इंदिरानगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को सीटीसीएस के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक सूरज पाण्डे, सचिव शम्भू शरण वर्मा एवं सीटीसीएस के मुख्य संरक्षक व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विजयी प्रतिभागियों में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवा अनूप, केरल, द्वितीय स्थान मन्नत अशरफ, लखनऊ, तृतीय स्थान सान्वी श्रीवास्तव, लखनऊ, चतुर्थ स्थान सोनाली श्रीवास्तव, लखनऊ को प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कृति शुक्ला, बलरामपुर, द्वितीय स्थान श्रेया बिंदल, लखनऊ, तृतीय स्थान आयुषी अग्रवाल, बलरामपुर, चतुर्थ स्थान नीति यादव, बाराबंकी को प्राप्त हुआ। अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व टीशर्ट्स वितरित की गईं। इस अवसर पर निधि श्रीवास्तव, अनीता वर्मा , सुनील वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

5 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

5 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

6 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

6 hours ago