February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

कुशीनगर महोत्सव के आयोजन को लेकर बंटी जिम्मेदारियां

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 सितम्बर…

आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव 2022 की तैयारी के निमित्त तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार की देर शाम हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूप रेखा तय कर जिम्मेदारियां बांटी गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि जनपद में कई ऐसे स्थल हैं जिनका अपना इतिहास भी है। लेकिन जानकरी के अभाव में लोग इन्हें भूलते जा रहे हैं। तो इस बार महोत्सव के विस्तार के कुशीनगर जनपद के साथ ही देवरिया और आजमगढ़ को भी जोड़ा गया है। इस बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और नदी पूजन कार्यक्रम के साथ ही अन्य कई आयोजनों को शामिल किया गया है। बैठक में आयोजन को सफल बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है। इस दौरान पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, गुड्डू शुक्ला, दिनेश तिवारी, वीरेंद्र शाही, संजय सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, कुश मद्धेशिया, आदित्य राय, प्रिंस पांडेय, महेंद्र शर्मा, संतोष मद्धेशिया, धनंजय मिश्र, प्रवीण शाही, मृत्युंजय पांडेय, शैलेंद्र शाही बिट्टू, संतोष गौड़, सुनील कुमार, हरीश पटेल और अनूप शाही आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…