डीएम ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासीय भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद संत कबीर नगर के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु आवासीय भूमि को चिन्हित करने के दृष्टिगत बड़गो एवं खटौली के अलावा कुसमीडांडी, मोहद्दीपुर, आजमपुर, मैलानी, सरौली, नोहट, चमरहु इत्यादि गॉंवों में भूमि की तलाश हेतु भ्रमण कर सम्बंधित अधिकारियों के साथ भूमि की प्रकृति एवं लोकशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि का चिन्हांकन कर लिये जाने के बाद सम्बंधित गॉव के भू-स्वामियों से आपसी समझौते से सम्बधित शासनादेश के तहत भूमि क्रय की जानी है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल दर से अधिकतम 4 गुना और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 2 गुना मुआवजा देने का है प्राविधान है। इसके अतिरिक्त परिसंपत्तियों एवं पेड़ो का अलग से मूल्यांकन कर भुगतान किया जाएगा। आवासीय भूमि हेतु 20-25 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी।
उल्लेखनीय है कि शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दर निर्धारण और भूमि का मूल्य तय किया जाना है। सम्बधित गांवों के भूस्वामी किसी भी कार्य दिवस में तहसीलदार ख़लीलाबाद के कार्यालय में सम्बधित प्रारूप पर सहमति दे सकते है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय करके जनपद न्यायालय को हस्तांतरित की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…