Categories: Newsbeat

आरक्षित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में किया गया फेरबदल

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) रमेश रंजन द्वारा आरक्षित जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में आंशिक संशोधन किया गया है साथ ही निर्देशित किया गया है कि अपने सहायक जोनल मजिस्ट्रेट के समस्त कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र और निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे। सहायक जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन के दौरान अपने जोनल मजिस्ट्रेट से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे
जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगरी निकाय) निर्वाचन हेतु नगर पालिका परिषद पड़रौना को 3 जोन में विभक्त किया गया है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर को भी 03 जोन में विभक्त किया गया है । नगरपालिका परिषद हाटा को 02 जोन में विभक्त किया गया है। नगर पंचायत रामकोला को 02 जोन में, नगरपंचायत कप्तानगंज को 02 जोन में, नगर पंचायत खडडा 01 जोन, नगरपंचायत छितौनी 01 जोन, नगर पंचायत सेवरही 02 जोन में नगरपंचायत तमकुहीराज 01 जोन, नगरपंचायत दुदही 01 जोन, नगरपंचायत सुकरौली 01 जोन, नगर पंचायत मथौली 01 जोन, तथा नगरपंचायत फाजिलनगर को 01 जोन में विभक्त कर समस्त नगरपालिका/नगर पंचायतों में एक-एक रिजर्व जोन स्थल नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त सभी जोन (21)हेतु सहायक जोनल मजिस्ट्रेट सहित 13 रिजर्व सहायक जोनल मजिस्ट्रेट नामित किये हैं जिन्हें वार्डवार / बूथवार कार्यक्षेत्र आंटित किये गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

50 seconds ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

32 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

36 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago