भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. जनार्दन कुशवाहा ने पंचायतों में आरक्षण की अवधि 25 वर्षों के लिए तय करने की मांग उठाई है।
उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे से बातचीत में कहा कि वर्तमान में पंचायतों में आरक्षण मात्र 5 वर्षों के लिए होता है, जबकि लोकसभा और विधानसभा सीटें 25 वर्षों तक आरक्षित रहती हैं। पंचायतों में बार-बार आरक्षण बदलने से विकास कार्य बाधित होते हैं और स्थिरता नहीं बन पाती।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने भी माना कि यदि यह मामला उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, तो पंचायतों में भी आरक्षण की अवधि विधायिका की तरह 25 वर्ष की जा सकती है।
डॉ. कुशवाहा ने सभी ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे इस विषय पर एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता करें और ठोस नीति बनाने की दिशा में कदम उठाएँ। उन्होंने कहा कि यह बदलाव पंचायतों में विकास और स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…