उपचारात्मक शिक्षण से छात्रों में पैदा होता है शिक्षा के प्रति लगाव- एयआरजी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रेमेडिटल टीचिंग यानि उपचारात्मक शिक्षण में शिक्षक, विद्यार्थियों की अधिगम संबंधी त्रुटियों को दूर करके, उनको ज्ञानार्जन की उचित दिशा की ओर मोड़ने का प्रयास करते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संबंधित विषय में दक्ष बनाने के साथ उनमें विषय के शिक्षण के प्रति लगाव उत्पन्न करना है 
यह बातें एसआरजी अखिलेश तिवारी ने कही। वह गुरुवार को दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में 50 दिनों तक चलने वाले गणित व भाषा विषय के उपचारात्मक शिक्षण का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होने कहा कि गणित के साथ भाषा में शैक्षणिक निदान व उपचार का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसकी उपेक्षा करने से शिक्षा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अध्यापक, विद्यार्थियों के दोषों का ज्ञान प्राप्त करके उन्हें सुधारने के लिए प्रयत्नशील होते हैं व अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होने सतत निपुण आंकलन व छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने व शिक्षक संदर्शिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए, शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया। इस दौरान धनन्जय मिश्र, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago