होली पर किसानों को राहत: कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026 के तहत आधुनिक कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा संचालित Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) योजना के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि किसान 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 4 मार्च 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विभागीय पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in पर जनपदवार किए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, बैच ड्रायर एवं मक्का शेलर (त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम) तथा कृषि रक्षा उपकरण शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना, लागत कम करना और उत्पादकता बढ़ाना है। फसल अवशेष प्रबंधन उपकरणों से पराली जलाने की समस्या पर नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

किसान “किसान कॉर्नर” में जाकर “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित लाभार्थियों को टोकन कन्फर्म होने के 10 दिनों के भीतर यंत्र खरीदकर रसीद, फोटो और आवश्यक दस्तावेज पोर्टल तथा upyantratracking.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। कृषि विभाग ने किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि में कम खर्च में दिखना है खूबसूरत? अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स

ब्यूटी-फैशन: चन्द्र प्रभा पाण्डेय नवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाओं और युवतियों के बीच पारंपरिक…

24 minutes ago

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

3 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

3 hours ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

11 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

12 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

12 hours ago