सुप्रीम कोर्ट से कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को राहत, प्रधानमंत्री मोदी व RSS पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दी गई संरक्षण

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक कार्टून सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह संरक्षण इस शर्त पर दिया गया है कि मालवीय भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे। यदि वे ऐसा करते हैं तो राज्य सरकार कानून के तहत उनके खिलाफ स्वतंत्र रूप से कार्रवाई कर सकती है।

पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बढ़ते अनियंत्रित और अमर्यादित भाषा के चलन पर चिंता व्यक्त की। अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “आजकल लोग किसी को भी कुछ भी कह देते हैं। सोशल मीडिया का स्तर बहुत गिर गया है।”

यह मामला तब प्रकाश में आया जब हेमंत मालवीय ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 3 जुलाई को पारित उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी, जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। मालवीय के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तक राज्य सरकार को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाने का निर्देश देते हुए अंतरिम राहत दी है।
हेमंत मालवीय पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस कार्यकर्ताओं को लेकर आपत्तिजनक कार्टून और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें लेकर राज्य पुलिस ने मामला दर्ज किया।

यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उसकी सीमाओं को लेकर एक बार फिर बहस के केंद्र में आ गया है। अदालत का यह आदेश एक महत्वपूर्ण मिसाल के रूप में देखा जा रहा है जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार और समाज में मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

2 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

2 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

2 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago