बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है राहत एवं बचाव कार्य

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर..जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर अधिकतम बाढ़ बिंदु को पार कर गया है।
चारों तरफ से पानी से घिरे बाढ़ प्रभावित ग्रामों में नावों का संचालन किया जा रहा है एवं लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

👆अपर जिलाधिकारी ने ग्राम घुघुलपुर में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, ग्राम गंगाबक्स भागर में फंसे लोगों को मोटर बोट से सुरक्षित निकलवाया

अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत घुघुलपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया, इस दौरान ग्राम गंगाबक्स भागर में रात्रि में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण में कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल फ्लड पीएसी को बुलाकर मोटर बोर्ड के माध्यम से फंसे लोगों को सुरक्षित रूप से निकलवाया गया एवं राहत केंद्र भेजा गया। उन्होंने तहसीलदार को राहत केंद्र पर भोजन एवं पेयजल की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।

बाढ़ ग्रस्त ग्राम पंचायत जबदही में प्रसव पीडिता को नाव के सहारे चार किलोमीटर की दूरी तय करके ईलाज के लिए लाया गया ।ग्राम प्रधान गुलजारी लाल शुक्ल ने बताया गांव के पांचों मजरों के सभी घरों में पानी भर चुका हैं।शुक्रवार देर शाम से ही पांचो मजरों जबदहा, महंथपुरवा, मतईपुरवा, जबदही, चारागाह के सभी घरों में पानी घुस गया हैं । प्रशासन की ओर से दो नावे लगाई गई हैं जिनके माध्यम से लोगो को बाढ़ से राहत दिलाई जा रही हैं।

उन्होने बताया कि शानिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जबदहा निवासी ख़िददिर ने सूचना दिया कि उनके छोटे भाई प्रकाश की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरु हो गया हैं। ग्रामीणों की मदद से नाव के सहारे प्रसव पीड़िता को इलाज के लिए भेजा। बताया कि उनके गांव से करीब 4 किलोमीटर तक पानी भरा हुआ हैं।जबदहा से लेकर नरायनपुर गांव तक नाव के सहारे लाया गया । उन्होंने बताया कि 108 एम्बुलेंस पर फोन करके वाहन को बुलाया गया था।

बी पी त्रिपाठी संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

35 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

4 hours ago