आई0टी0आई0 में प्रवेश हेतु पंजीकरण 03 जुलाई 2023 तक

प्रवेश हेतु वेबपोर्टल पर करना होगा आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना ने अवगत कराया है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना (संस्थान कोड-154), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाटा (संस्थान कोड-441), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया पुरूष (संस्थान कोड-442), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवरही( संस्थान कोड–155), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौरंगिया (संस्थान कोड-241), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया महिला ( संस्थान कोड – 153) एवं जनपद में संचालित समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। जनपद कुशीनगर के इच्छुक युवक एवं युवतिया वेबपोर्टल http://www.scvt.up.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03.07.2023 है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र अतिशीघ्र अपना पंजीकरण कराये। प्रवेश पंजीकरण हेतु सामान्य / पिछड़ा वर्ग के लिए रू0 250 व अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये रू0 150 निर्धारित है। सामान्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय प्रधानाचार्य नोडल राजकीय आई०टी०आई० पडरौना से सम्पर्क किया जा सकता है तथा तकनीकी जानकारी हेतु मोबाईल नं0 7897992063, 9450881505 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

25 minutes ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

40 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

1 hour ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

3 hours ago