जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बे में बहगुल नदी पुल के पास श्मशान घाट निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विक्रम सिंह प्रिंस नें भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं प्रधान पुत्र रविंद्र गुप्ता की जमकर सराहना की,कहा उनके अथक प्रयासों से ही सरकार द्वारा इस शमशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है।रविंद्र गुप्ता नें गौहावर के रामसेवक से जमीन खरीद कर श्मशान घाट निर्माण के लिए दान की है,जिससे शमशान घाट का निर्माण कार्य संभव हो पाया है।कार्यक्रम में उन्होंने जमीन बिक्री करने वाले गौहावर के रामसेवक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा मृत्यु एक अटल सत्य है।जो इस दुनिया में आया है उसे एक न एक दिन जाना ही जाना है।क्षेत्र में शमशान घाट में होने पर कई गांव के लोगों को बरसात आदि मौसम में अंत्येष्टि करने में काफी परेशानी होती थी।जो अब दूर हो जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह,गौहावर के प्रधान रामनिवास शर्मा, करकौर के प्रधान शिवशरन वर्मा ऊर्फ पप्पू, लालपुर बड़ा गांव के प्रधान पुत्र सुरजीत सिंह,दिनेश गुप्ता,बलराम सिंह,मदनपाल सिंह,जयवीर राठौर,राम भरोसे श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…