देवरिया/कपरवार(राष्ट्र की परम्पर)। जनपद देवरिया का सबसे बड़ा गांव कपरवार सरयू और राप्ती नदी के संगम तट पर स्थित है। यहां ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग, मुख्यमंत्री के गृह जनपद की सीमा पर भी बसा है। कूरह परसिया गांव के कटने के बाद इस राजस्व ग्राम कपरवार की वर्तमान आबादी इक्कीस हजार से अधिक है। पंचायत से सटे गांव लवकनी बासु, खोरी, परसिया तिवारी और महेन को सम्मिलित करते हुए ग्राम पंचायत कपरवार को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए और आम जनमानस की मांग है। राजस्व ग्राम कपरवार को नगर पंचायत बनाया जाएं। मतदाता के रूप में जनपद का सबसे बड़ा गांव है। यहां नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। कई गांवों को नगर पंचायत बनाया गया। यहां के लोग इसकी काफी दिनों से मांग कर रहे हैं। बरहज विधान सभा के स्थानीय विधायक दीपक मिश्र “शाका” ने नागरिक भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से ग्राम सभा कपरवार को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है । कृष्ण मोहन पाठक, शाश्वत प्रताप सिंह, देवेश चंद्र सिंह, अभय यादव, मुन्ना सिंह, टनटन मिश्रा, ज्ञानेश्वर सिंह, नीरज वर्मा, पंकज पटवा, सत्यनारायण गुप्ता, श्रवण गुप्ता, चन्द्रीका प्रसाद, जयशंकर तिवारी, अनिल सिंह, बृजेश यादव, जेपी यादव, दुर्गेश सिंह, मनोज मिश्र, सुधाकर मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह ने आभार व्यक्त किया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…