Categories: Uncategorized

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जबरिया धन उगाही करने का मामला प्रकाश में

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी अंतर्गत विभिन्न गांव में सी एच ओ के पद पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जबरिया धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है।बीते दिनों स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराया गया, जिसमें महिला स्वास्थ्य कर्मियों से डॉक्टर द्वारा धन उगाही के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वही एक स्वास्थ्य कर्मी ममता कुमारी द्वारा इस मामले में जिला अधिकारी बलिया को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है। कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण ज्ञानेश्वर द्वारा मुझे जबरिया ₹5000 महीना देने का दबाव बनाया जा रहा है।वहीं सरकार द्वारा सेंटर पर भेजें गयें ₹50000 में से आधा पैसा जबरिया मांगा जा रहा है। नहीं देने की स्थिति में मानदेय रोकने और विभिन्न आरोपों में फंसने की धमकी भी दी जा रही है।इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया से जब बात करने का प्रयास किया गया तो बार-बार घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। डॉक्टर के इस रवैया से स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात अधिकतर कर्मचारी खिन्न और नाराज हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का विवादों से पुराना नाता है पिछले दिनों भी इनके तानाशाही रवैया से छूब्ध होकर स्थानीय लोगों एवं विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था।लेकिन ऊंची पहुंच की वजह से डॉक्टर यथावत बने हुए हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

5 minutes ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

14 minutes ago

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

30 minutes ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

2 hours ago