जनता की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता-विधायक

अधिकारीगण अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई -जिलाधकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय से करें निस्तारण सभी थानाध्यक्ष-एसपी

संत कबीर नगर  (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील के नव गठित नगर पंचायत धर्मसिंहवा बाजार के जूनियर हाईस्कूल में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की उपस्थिति मे सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने फरियादियों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को तत्काल निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उपस्थित विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरासत, भूमि विवाद- अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। यदि कोई भी अधिकारी किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया। तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं-कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित समस्त राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों को यह निर्देशित किया कि वरासत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, वरासत आवेदन प्राप्त होने पर तय समय सीमा के भीतर वरासत करें तथा आवेदक को सूचित भी करें।
मेंहदावल तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 102 प्रार्थना पत्र आये थे। जिसमें से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 86 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय। साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
तहसील खलीलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक प्रकरण में आवेदक देवता प्रसाद पुत्र रामनिवास ग्राम सरौली चहारुम द्वारा मृतक रामनरेश की वरासत के बाद खतौनी में न आने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल अपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया  तथा वरासत खतौनी में दर्ज करवाते हुए आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गई तथा एक अन्य प्रकरण में आवेदक रामउग्रह पुत्र बुद्धू की बरसात के बाद खतौनी में नाम न आने के संबंध में प्रार्थना पत्र पर तत्काल  मौके पर अपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया तथा आदेश वरासत खतौनी में दर्ज करवाते हुए आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गई। 
  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजय त्रिपाठी, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे। तहसील खलीलाबाद में कुल 51 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। 
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील धनघटा में कुल 30 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। 
इस अवसर तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी व फरियादी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

3 hours ago