धूमधाम से मनाया गया रेडक्रास दिवस

रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा को किया गया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
रेडक्रॉस के जनक हेनरी डुंनेंट के जन्मदिन के अवसर पर विश्व स्तर पर रेडक्रॉस दिवस मनाए जाने के क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस क्रम में सुबह 9.30 बजे सीतापुर आंख अस्पताल परिसर के जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर सुबह 9.30 बजे से ही उत्साह पूर्वक रक्तदान कार्यक्रम में पहला रक्तदान 24 वर्षीय सूर्यांश उदित ओझा ने किया, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, संरक्षक ईश्वर चंद जयसवाल,नागेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,आजीवन सदस्य विवेक जायसवाल,आजीवन सदस्य गण शर्मीला त्रिपाठी, शिखा पाण्डेय, विनोद राय,प्रतीक श्रीवास्तव,डी.डी.आर. सी. के कर्मचारियों सहित 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

इसके बाद विकास भवन सभागार में रेडक्रॉस के 2024 के थीम मैं ख़ुशी के साथ देता हूँ और जो ख़ुशी मैं देता हूँ वह एक पुरस्कार है के साथ वाद – विवाद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुवा, इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश ब्रांच के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि गोरखपुर रेडक्रॉस की इकाई अपने कम समय में ही मानव सेवा एवं रक्तदान के अनेक कार्यक्रम करने में सफल हुई है,उन्होंने जिले के रेडक्रॉस के 1968के सदस्य डाक्टर महेन्द्र अग्रवाल,अनुपम सहाय एवं संगीता राय,प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी प्रजापति, सुषमा त्रिपाठी,अखिलेश कुमार ओझा,भगवती इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रीना सिंह, शिखा पाण्डेय,संयोगिता सिंह,शर्मीला त्रिपाठी, शशि राय,मातृ आंचल सेवा संस्थान की पुष्पलता सिंह,पंकज पाण्डेय,पुष्पराज दूबे सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,
रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान के लिए रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा की प्रशंसा करते हुवे उत्तर प्रदेश ब्रांच के उपसभापति श्री अखिलेन्द्र शाही ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया,
रेडक्रॉस के इन दो स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह,संचालन सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने किया एवं उप सभापति डा. दिनेश मणि त्रिपाठी,ईश्वर चंद जयसवाल,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,डाक्टर संतोष नायक,नागेंद्र नाथ सिंह मुन्ना,डाक्टर प्रियंका,विवेक जयसवाल,आदित्य निगम,उमेश चंद किरन,इमरान आदि अनेक आजीवन सदस्य सम्मिलित रहे।
यह बाते ज्ञानेंन्द्र ओझा (रक्तदान प्रभारी)
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताई।

rkpnews@desk

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

18 seconds ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

8 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

17 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

25 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

50 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

57 minutes ago