डॉ. डी.के. पाण्डेय ने बताया देवरिया में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राघवनगर, देवरिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. पाण्डेय ने विकलांग और लकवा ग्रसित मरीजों की देखभाल एवं उनकी रिकवरी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि सही देखभाल, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं और चलने-फिरने योग्य बन सकते हैं।
डॉ. पाण्डेय ने चेतावनी दी कि लगातार 8 घंटे तक बैठे रहने से नसों पर दबाव, रक्त संचार में रुकावट और बेड सोर जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने टहलने के दौरान भी सावधानी बरतने की सलाह दी। मरीजों को अचानक तेज नहीं चलना चाहिए, असमतल रास्तों से बचना चाहिए और बिना सहारे लंबे पैदल मार्ग तय करने से परहेज़ करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मरीजों के लिए परिवार का सहयोग, सकारात्मक सोच और धैर्य सबसे बड़ी दवा है।
इसी क्रम में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
📅 दिनांक – 8 सितम्बर 2025, सोमवार
🕘 समय – सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
📍 स्थान – देवरही मंदिर प्रांगण, देवरिया
इस शिविर में देवरिया के सभी फिजियोथेरेपिस्ट मिलकर मरीजों को परामर्श देंगे। यहाँ विशेष रूप से गर्दन व कमर दर्द, नसों का दबना, सायटिका, लकवा, जोड़ों का दर्द, पोलियो तथा फ्रैक्चर के बाद उत्पन्न समस्याओं के समाधान बताए जाएंगे।
📞 संपर्क नंबर – 9415659734, 9918459019, 9005714206, 6394568193 आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने और ज़रूरतमंदों तक जानकारी पहुँचाने की अपील की है।
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…