पुनः मतगणना विपक्षी को अदालत से मुकदमा लड़ना पड़ गया महंगा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
ज्ञातव्य है कि आजमगढ़ जिला के अजमतगढ़ ब्लॉक के जोगिया वीर गांव में ग्राम प्रधानी के चुनाव में 1 वोट से हार जीत को लेकर, शुरू से ही ग्राम प्रधान व विपक्षी के बीच में विवाद चल रहा है। क्योंकि इस विवाद का कारण मात्र 1 वोट से हार और जीत हुई थी, जिस संबंध में हारे हुए प्रधान ने अदालत में मुकदमा दायर करके पुनः मतगणना कराने की मांग किया इस संबंध में 9 जून को कलेक्टर सभागार आजमगढ़ में, पुनः मतगणना कराने का आदेश पारित हो गया था और सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। किंतु ग्राम प्रधान द्वारा इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट का सहारा लिया गया हाईकोर्ट ने जब दोनों पक्षों के कागजों को देखा और पढ़ा तो उसे लगा के कहीं न कहीं मतगणना की मांग करने वाले वादी द्वारा दिए गए सबूतों मे कमी नजर आ रही है । इस कारण हाईकोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में ग्राम प्रधान जोगिया वीर के पक्ष में यथा स्थिति बरकरार रखने के लिए पुनः मतगणना की मांग करने वाले के प्रार्थना पत्र पर स्टे देकर रोक लगा दिया । जिससे जोगिया वीर गांव के ग्राम प्रधान की पुनः मतगणना नहीं हुई और यथास्थिति बरकरार है। उधर
स्टे मिलते ही सगड़ी तहसील प्रशासन की तरफ से भी पुनः मतगणना न कराने का आदेश जारी कर दिए गया।और इस आदेश की कापी पक्ष विपक्ष दोनों के पास भेज दी गयी, जिससे पुनः मतगणना कराने वालों की मांग करने वालों के खेमे में मायूसी छा गई है और स्टे का आदेश मिलते ही ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago