न्याय की आश पर सलेमपुर पुलिस फेर रही पानी,कार्यवाही शून्य
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्रा०चक हिछौरा पो० मधवापुर थाना सलेमपुर के निवासी सरफराज अंसारी पुत्र अब्दुल गफूर अंसारी जो की एक निजी बीमा कंपनी में कार्यरत है को दिनांक 10/06/2023 को रात लगभग 7 बजे के आसपास पीड़ित के मोबाइल पर दो अलग अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसमे भद्दी -भद्दी गालियां भी शामिल है। पीड़ित को फोन पर गोली मारने की धमकी दी इस संदर्भ में पीड़ित ने सलेमपुर थाने में तहरीर दी, जिसमें साक्ष्य के तौर पर आडियो रिकार्डिंग भी संलग्न किया। लेकिन इस तहरीर पर तीन दिन बीत जाने के बाद भी सलेमपुर पुलिस की कार्यवाही शून्य है । पीड़ित डर के साए में जीने को मजबूर है ।जब की पीड़ित ने इस संदर्भ में ट्विटर पर भी कई अधिकारियों को टैग कर के न्याय की गुहार लगाई है ।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…