सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाता वीडियो वायरल
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर नगर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों पर सवालिया निशान उठाता एक वीडियो कुछ सभासदों द्वारा वायरल किया जा रहा है । जिसमें नगर पंचायत के निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी जा सकती है वैसे नगर पंचायत सलेमपुर में वर्तमान में आए दिन कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगते रहते है ।
कुछ दिन पहले नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर से सभासद प्रतिनिधि रवि भूषण उर्फ शूड़डू बघेल ने एक वीडियो बनाया और जिसमे आर सी सी सड़क निर्माण को चाभी से उखाड़ कर दिखा रहे है ।वही अब इनके साथ नगर पंचायत के कई सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष से बागी होकर आगे है जिसमें कर्मवीर रौनियार सभासद वार्ड नंबर 6 तहसील वार्ड, सुर्यनारायण सभासद वार्ड नंबर 5 हरैया लाला आदि शामिल है ।
इन लोगो द्वारा उप जिलाधिकारी सलेमपुर से मानक विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्य के जांच और जांचोंपरांत उचित कार्यवाही की मांग की है ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…