मनरेगा से संबंधित सभी जांच होगी निष्पक्ष
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्मित निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के चयन समिति की ओर स्वीकृति के बाद महराजगंज जनपद के प्रथम लोकपाल के रूप में रविंद्र कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया है। उन्होंने जनपद मुख्यालय के विकास भवन में उपस्थित होकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है l
कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद महराजगंज में मनरेगा योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के गुणवत्ता आदि की निगरानी ठीक ढंग से की जायेगी कार्यों की मैंडेटरी और भ्रष्टाचार की शिकायतों को सुनकर निष्पक्षता पूर्वक उसका निस्तारण किया जाएगा। भ्रष्टाचार या कार्य गुणवत्ता अथवा मापन आदि में किसी कमी की शिकायत पर लिखित रूप से किए जाने पर उसके निदान पूरी निष्ठा से होंगे l
पांडेय ने कहा कि मनरेगा से संबंधित शिकायत कोई भी नागरिक, स्वयंसेवी संस्था, कामगार अथवा कोई भी गणमान्य नागरिक कभी भी कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में कहा कि कोई भी शिकायत विकास भवन महाराजगंज के कक्ष संख्या 54 में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक से प्रेषित कर कर सकते हैं। शिकायत की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय अवधि में की जायेगी। शासन की मंशा के अनुसार भ्रष्टाचार को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई करते हुए दोषियों को दंडित किया जाएगा।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…