वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के घर-घर पहुंचेगा राशन

तमिलनाडु में ‘मुख्यमंत्री थायुमानवर योजना’ का शुभारंभ आज

चेन्नई।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन मंगलवार को 21 लाख से अधिक लाभार्थियों — वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों — के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल ‘मुख्यमंत्री थायुमानवर योजना’ का शुभारंभ करेंगे।
राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन, जो राशन कार्ड धारक हैं, को चावल, चीनी समेत आवश्यक राशन सामग्री उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।
योजना से लगभग 20.42 लाख वरिष्ठ नागरिक और 1.27 लाख से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। लाभार्थियों के घर हर दूसरे शनिवार और रविवार को यह सामग्री पहुंचाई जाएगी।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से लाभार्थियों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है और संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारियों को सभी विवरण उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक सहायता भी प्रदान करेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

10 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

14 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

14 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

14 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

14 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

16 hours ago