यूपी में राशन कार्ड धारकों को फरवरी से गेहूं चावल के साथ मुफ्त मिलेगा ये मोटा अन्न

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राशन कार्ड धारकों को अन्न के साथ अब श्रीअन्न का भी लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फरवरी में गेहूं-चावल के साथ कार्डधारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। इसके लिए उसकी मात्रा भी निर्धारित कर ली गई है।श्रीअन्न योजना को प्रमोट कर रही केंद्र सरकार आम लोगों को एक और तोहफा देने जा रही है। अधिक से अधिक लोग अपने आहार में मोटे अनाज शामिल कर सकें इसके लिए फरवरी में ठंड के बीच सभी राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त बाजरा दिया जाएगा।अंत्योदय कार्डधारक को पहले 21 किग्रा चावल व 14 किलो गेहूं मिलता था इसके स्थान पर 3 किलो गेहूं और 5 किलो बाजरा दिया जाएगा। वहीं चावल पहले जितना ही मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पहले 3 किग्रा चावल प्रति यूनिट व 2 किलो गेहूं मिलता था लेकिन अब 1 किलो गेहूं व 1 किलो बाजरा दिया जाएगा। चावल3 किग्रा प्रति यूनिट ही दिया जाएगा।सरकार की ओर से फरवरी से सूबे की सभी राशन दुकानों के जरिए अब गेहूं और चावल के साथ बाजरा भी मुफ्त में दिए जाने का फैसला किया गया है। सरकार की इस नई व्यवस्था में कार्डधारकों को मिलने वाले कहीं पर गेहूं तो कहीं पर चावल की मात्रा कम कर दी गई है और मोटे अनाज को इसमें शामिल किया गया है।सरकार का इरादा मोटे अनाजों को आहार में शामिल करने का है। अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। अब सरकार ने खुद पहल करते हुए सरकारी राशन की दुकानों से अनाज बांटने की योजना तैयार की है।फरवरी से सरकारी राशन की दुकानों पर बाजरा वितरण किया जाएगा। ठेकेदारों को चालान जारी कर दिए गए हैं। राशन भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से उठाकर कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को वितरित किया जाना है। चालान में बाजरे का।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

7 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago