रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी पार्टी से निष्कासित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारतीय जनता पार्टी ने रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने एक पत्र जारी कर इस फैसले की जानकारी दी पत्र में कहा गया है कि रघुवंशी के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उनके वक्तव्यों के माध्यम से पार्टी विरोधी कृत्य सामने आए हैं, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया गया है
बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक किन्नर के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिख रहे हैं वायरल वीडियो से घिर गए थे बब्बन सिंह रघुवंशी इस वीडियो में किन्नर उनके सामने डांस कर रहा है और रघुवंशी को उसे अपमानित करते हुए देखा जा रहा है. वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है, और इस पर बवाल मच गया है इस विवाद पर बब्बन सिंह रघुवंशी ने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो 20 दिन पहले जब वह दुर्गीपुर के प्रधान राजेश सिंह की बरात में बिहार गए थे, तब यह वीडियो फिल्माया गया था.अश्लील डांस को लेकर गरमाई सियासत
उन्होंने बताया कि उस वक्त किन्नर डांस कर रहे थे, और उसी दौरान यह वीडियो बना. रघुवंशी ने दावा किया कि यह सब बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह की साजिश के तहत किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केतकी सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच सामंजस्य की कमी के कारण, विधायक ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है इस आरोप पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी सफाई दी और कहा कि उनका बब्बन सिंह रघुवंशी से कोई रिश्तेदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले से अनभिज्ञ हैं और इसे पूरी तरह से नकारा किया. यह विवाद अब राजनीतिक गलियारों में गरमाता जा रहा है और इस बीच पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

47 minutes ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

56 minutes ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

1 hour ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

1 hour ago