मकर संक्रांति के दिन बन रहा है दुर्लभ भौम पुष्प योग होगा शुभ फलदायक – आचार्य अजय शुक्ल

14 जनवरी को मकर संक्रांति ,इस दिन से हो जाएंगे शुभ कार्य शुरू

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। साल में पड़ने वाले 12 संक्रांतियों में मकर संक्रांति सबसे महत्वपूर्ण संक्रांति है।यह पर्व भारत में बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रहा है, इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे सूर्य देव का उत्तरायण भी कहा जाता है,इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाता है और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस मकर संक्रांति को 19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्प योग भी बन रहा है, ज्योतिष शास्त्र में भौम पुष्प योग को अत्यंत शुभ फलदायक माना जाता है, इस दिन किए गए कार्यो में निश्चित सफलता प्राप्त होता है।हिन्दू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पर महा पुण्यकाल की शुरुआत सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगी।वहीं इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगी।इसके साथ ही पूण्य काल सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।इसके अलावा ब्रम्ह मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।इस दिन लोग गंगा ,यमुना, सरयू,नर्वदा,सहित पवित्र नदियों व सरोवर में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान पुण्य जैसे शुभ कार्य करते हैं।इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया है।इस दिन गुड़, तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है, वहीं खिचडी ,मूंग की दाल को दान करना भी शुभ फलदायक होता है।जाड़े के दिन होने के कारण निर्धन लोंगो व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र भी वितरण करना चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

India vs Zimbabwe: 72 रन की बड़ी जीत, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…

1 minute ago

एकादशी व्रत विधि: शास्त्रोक्त पूजा, नियम और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…

16 minutes ago

सेहत और स्वाद का संगम: होली पर घर में बनाएं मूंग दाल बाफरी

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…

60 minutes ago

24 साल की उम्र में अमर हो गए आज़ाद: जानें पूरी गाथा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…

1 hour ago

बिजोलिया आंदोलन के नायक और स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत

विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…

1 hour ago