रानी लक्ष्मीबाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय- डॉ अरविन्द

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहज नगर इकाई द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती के पूर्व संध्या पर स्त्री शक्ति दिवस के रूप में, बी.आर.डी.बी.डी.पी.जी कॉलेज आश्रम बरहज के कांफ्रेंस हॉल में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ.अरविंद पांडेय ने कहा की वीरांगना लक्ष्मीबाई का संपूर्ण जीवन आज के समाज के लिए अनुकरणीय है। उनके व्यक्तित्व से सीख लेते हुए प्रत्येक युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए कृत संकल्पित रहना चाहिए। रानी लक्ष्मीबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी महिला समाज को एकत्रित कर अंग्रेजों से लड़ने का जज्बा खड़ा किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विनय तिवारी ने विद्यार्थी परिषद के यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद आज अपने स्थापना के 75वें वर्ष को अमृतकाल के रूप में मना रहा है। विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक क्षेत्र में समर्थ एवं संस्कारित नेतृत्व खड़ा कर राष्ट्रीय सेवा में निरंतर लगा हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.मंजू यादव ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में आए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग छात्रा प्रमुख सोनाली सोनकर एवं परिषद गीत प्रतीक पांडेय नगर मंत्री ने किया। कार्यक्रम में अंकित त्रिपाठी, रिकेश कुमार गौड़, सनी पांडेय, प्रमुख रूप से आशीष पाल, शिवांगी, परवीन खातून, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 minutes ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

17 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

23 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

24 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

32 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

44 minutes ago