महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलकर ही देश में आएगा रामराज्य- सुनील राम


गाज़ीपुर। (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी 118 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने इन महापुरुषों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प मौजूद विद्वतजनों के साथ लिया और कहा कि दोनों महापुरुषों का भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलकर ही देश में आएगा रामराज्य, उन्होंने बताया कि गांधी जी को रविंद्र नाथ टैगोर ने महात्मा और सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता की उपाधि दी थी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे,रविकांत राय, लाल साहब यादव अजय कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना ,आशुतोष गुप्ता ,चंद्रिका सिंह ,संदीप विश्वकर्मा ,राम नगीना पांडे ,सतीश उपाध्याय ,हिमांशु श्रीवास्तव, रतन तिवारी ,शबीहूल, रईस अहमद शक्ति आनंद, अरुण श्रीवास्तव ,शशिभूषण राय, विनोद सिंह, कैलाशपति कुशवाहा डॉक्टर सुमेर कुशवाहा संजय सिंह झुन्ना शर्मा सुमन चौबे महबूब निशा ,विभूति राम, रामवृक्ष यादव, आलोक यादव आदि लोग मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

1 minute ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

7 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

1 hour ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

2 hours ago