हाथी और घोड़े बैंड बाजे के साथ निकली राम बरात

रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न बारात में बने रहे आकर्षण का केंद्र-

मुंगरा बादशाहपुर। जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा) कस्बे के गुड़हाई श्री रामलीला कमेटी की ओर से गाजे- बाजे, हाथी ,घोड़े के साथ मंगलवार देर शाम को श्री राम, लक्ष्मण ,भरत व शत्रुघ्न की बारात निकाली गई। बारात मुंगरा बादशाहपुर साहबगंज स्थित कपूर ज्वेलर्स दुकान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री रामलीला मैदान पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद श्री राम विवाह का मंचन किया गया। भगवान के रथ का पूजन अर्चन के बाद पत्नी संग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ (मुन्ना )ने बारात को रवाना किया। बारात चलते समय मुख्य मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई थी कि कहीं खड़े होने की जगह नहीं थी। रथ के आगे बाराती डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे। बारात के साथ रोड लाइट की भव्य सजावट की गई थी। रास्ते में लोगों ने भगवान के रथ पर पुष्पों की वर्षा की। बारातियों की जगह जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बारात रामलीला स्थल पर पहुंचने पर मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में समिति के समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना, महंत संगम लाल गुप्त व डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह सहित पदाधिकारियों ने बारात का भव्य स्वागत किया। भगवान को रथ से उतारकर रामलीला मंच तक ले गए। मंच पर चारों भाइयों के अलावा एक कन्या की शादी पंडित पंडित सिद्धार्थ तिवारी व ननकू महाराज ने कराई। राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का विवाह क्रमश: सीता ,उर्मिला, श्रुत्कीर्ति व मांडवी के साथ हुआ। इसके अलावा नेहा का धर्मेंद्र के संग विवाह संपन्न हुआ। वरमाला गले में पढ़ते ही श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा। सुनैना समिति के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना की धर्मपत्नी निकुंज गुप्ता ने लावा परछन किया। रामलीला में राजा दशरथ शिवप्रसाद ,सुमंत अभिषेक ,वशिष्ठ मयंक, राम चंदन, लक्ष्मण शिवम, भरत विश्वास ,शत्रुघ्न सूरज ,विश्वामित्र अजय ,सीता कृष्ण गोपाल ,उर्मिला दिव्यांशु ,मांडवी शिवांक , सुतकीर्ति दिशु व महंत संगम लाल ने भूमिका निभाई।बारात का संचालन आकाश गुप्ता (गोलू) तथा मंच का संचालन राजीव कुमार गुप्ता ने किया। बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। रामलीला कमेटी की तरफ से वर्ग पक्ष को टीवी,बेड, आलमारी सहित अन्य उपहार दिया गया था। मंगल गीतों से लीला परिसर गूंजायमान हो उठा। व्यवस्था में डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह ,क्रांति गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्त ने विशेष सहयोग दिया। मुख्य रूप से चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), उदय सिंह (रिंटी) त्रिजुगीनारायण, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, शैलेंद्र साहू, विजेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजकुमार नेता, जगदंबा जायसवाल, विशंभर दुबे व परवेज लंबू आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

47 minutes ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

1 hour ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

2 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

2 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

2 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago