पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड आफीसर की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डम्पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

बताते है कि पंजाबी कालोनी नैनी प्रयागराज के निवासी 49 वर्षीय दिलीप कुमार सचदेवा मुंगराबादशाहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे बतौर फील्ड आफीसर के पद पर तैनात थे। वह प्रतिदिन बाइक से आते और शाम को बैंक बंद होने के बाद घर चले जाते थे।मंगलवार की शाम को भी वह बैंक बंद होने के बाद अपनी बाइक से अपने घर नैनी जा रहे थे। जैसे ही वह मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार डम्पर कुचलते हुए भाग गई। गम्भीर रूप से घायल हालत मे लोगो की सहायता से उन्हे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सहयोगी बैंक कर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गये वहां से भी डाक्टरों ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात ले जाते समय रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात मे जुटी हुई है और डम्पर की तलाश कर रही है। मौत की जानकारी परिजनो को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही साथी कर्मचारी गण सदमे में हैं। उन्हें एक बेटा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago