रक्षा बंधन सौहार्द और बंधुत्व का उत्सव है: जे.नंद कुमार

बहनों ने स्वयं सेवक भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संत कबीर नगर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में रक्षा बंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नन्द कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिला कार्यवाह सौरभ ने अतिथियों का परिचय कराया।
रक्षाबंधन उत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। बहनों ने स्वयं सेवक भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध अपना आशीर्वाद दिया तो बच्चों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।
समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि जे. नंद कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। यह सौहार्द व बंधुत्व का उत्सव है। विजया दशमी, मकरसंक्रांति भी हम उत्साह से मनाया करते हैं। उन्होंने राष्ट्र विरोधी विधर्मियों तथा स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया और कहा कि जब तक हिन्दू कैलेंडर है। हम कभी गुलाम नहीं होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्य रूप से छ: कार्यक्रम मनाता है जिसमें रक्षाबंधन प्रमुख है। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है, हिन्दू राष्ट्र था और हिन्दू राष्ट्र रहेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता, नमो ऐप प्रभारी भाष्कर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह बलि को रक्षाबंधन बांधकर लक्ष्मी ने नारायण को प्राप्त कर लिया। इसी तरह इसी तरह हिंदू समाज एक दूसरे की रक्षा के लिए तत्पर हो, देश निश्चित परम वैभव को प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह विनय, सहकार भारती के राजेश प्रकाश मिश्र, प्रांत सह सेवा प्रमुख नित्यानंद, प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, जिला प्रचारक अनुपम, गयालाल वर्मा, दिग्विजय नाथ शुक्ल, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, सह जिला कार्यवाह राम नाथ, जिला संघचालक राम गोपाल, जिला सह संघचालक अशोक, अर्जुन राय, अनिल पाल, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, सुदक्षिणा सिंह, पूजा सिंह, शिव उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी, सुखेन्दु पांडेय सहित हजारों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से भारत की गैस सप्लाई पर बड़ा असर

ईरान युद्ध का असर: भारत में LPG के बाद अब PNG-CNG संकट की आहट, सप्लाई…

40 seconds ago

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

51 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

3 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

3 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

5 hours ago