सिटीजन संस्था ने की लापता व्यक्ती की छानबीन की मांग,
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा )जनपद आजमगढ़ के गुसडी़ गांव पोस्ट नंदा के रहने वाले राजू हुसैंन नामक व्यक्ती वाराणसी कैंट स्टेशन से लापता हो गए है। वाराणसी से घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी काफी परेशान व चिंतित है उन्हे डर है की कही उनके पति के साथ तो कोई अप्रिय घटना तो नही घटित हो गई है ।उनकी पत्नी का कहना है कि राजू हुसैन हैदराबाद मे रहकर अपना व अपने परिवार का उदर निर्वाह चलाते थे वह जब हैदराबाद से निकले थे तो वह अपने पत्नी के संपर्क मे थे लेकिन वाराणसी कैंट स्टेशन से उनका संपर्क टूट गया और वह वहा से गायब हो गये है।
जब वह अपने घर गुसड़ी नही पहुचे तो पत्नी परेशान होकर खोजबीन करने लगी। वही किसी अनहोनी की आशंका में पता करने के लिए वह मुंबई सिटीजन संस्था के अध्यक्ष मासुम अली से संपर्क किया। वही मासुम अली ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की छानबीन के लिए अनुरोध किया है और बताया कि लापता व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…