रज्जू भैया व्यक्तिव व कृतित्व अनुकरणीय है: प्रो.हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति

वाराणसी ( राष्ट्र की परम्परा)l भारत तिब्बत समन्वय संघ और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में फेकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में प्रो. रज्जु भइया जन्म शाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति, राजनारायण विश्वविद्यालय (छपरा) बिहार ने किया।
विद्वत गोष्ठी के मुख्य वक्ता संघ के प्रचारक श्याम जी. ने रज्जु भइया और आरएसएस के बारे में काफी विस्तार से उपस्थित जनों को बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन प्रोफेसर शांतनु कुमार, स्वाईन विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख फेकल्टी ऑफ एजुकेशन ने भी रज्जु भइया के व्यक्तिव व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने रज्जू भैया के जीवन को आत्मसात करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि रज्जू भैया की सादगी और देश भक्ति को सदैव याद किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का स्मरणीय पल सुरेशजी उर्फ दद्दू जी जो रज्जु भइया के सारथी के रूप में काफी दिनों तक उनके साथ रहे उनको मंचासीन करा कर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत अध्यक्ष राजीव झा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. विवेक गुरु ने संस्था के मिशन और स्वरुप से अवगत कराया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में आरएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे साथ ही साथ एजुकेशन फैकल्टी के सभी आचार्य, प्रोफेसर व रिसर्च स्कॉलर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय मंत्री विवेक सोनी व धन्यवाद ज्ञापन भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर अरविंद केशरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, चिंता मणि गणेश के महंत, काशी प्रान्त के पदाधिकारी शशांक अग्रवाल, शिव चरण अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रोहित सिंह, राजेश सक्सेना, अनूप चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

2 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago