राजीव झा बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री, बधाइयों का ताँता

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ ने संगठनात्मक विस्तार और कार्यगत गति को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्रीड़ा प्रभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव झा (वाराणसी जिला, काशी प्रांत, पूर्वी उत्तर प्रदेश) को संघ की मूल कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री झा वर्तमान में जयपुर प्रवास पर हैं। संगठन ने उन्हें जयपुर प्रांत सहित पूरे राजस्थान (उत्तर–पश्चिम क्षेत्र) में अगले एक सप्ताह तक संगठन से जुड़े सभी निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार प्रदान किया है। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों के सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बीटीएसएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री को बधाई देते हुए कहा कि श्री झा लंबे समय से संघ के विविध, आयामों, कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और क्रीड़ा प्रभाग की राष्ट्रीय गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पित कार्यशैली और राष्ट्रहित व तिब्बती मुद्दों के प्रति सजग दृष्टिकोण को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
महिला प्रभाग की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि राजीव झा की ऊर्जा और कार्यकुशलता संगठन को नई दिशा देगी। राष्ट्रीय मंत्री विवेक सोनी ने कहा कि झा साहब हमेशा से संगठन की गतिविधियों के मजबूत स्तंभ रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को संगठन के लिए उपयोगी बताया।
नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री राजीव झा ने नव दायित्व को स्वीकार करते हुए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मूल विचारधारा और उद्देश्यों को जन–जन तक पहुँचाने के लिए वे पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
संगठन के विभिन्न प्रांतों, जिलों और मोर्चों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी श्री झा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

4 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

6 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

6 hours ago