बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेसियों ने मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाया। कांग्रेस 33 वीं कार्यालय पर पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सिद्दत से याद किया। इस दौरान मंसूरी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। देश में कंप्यूटर एवं संचार क्रांति की बुनियाद रखने वाले नेता थे, जिनकी सोच से आज भारत दुनिया के विकसित देशों से मुकाबला करने में सक्षम है।वह विकसित भारत का स्वप्न देखने वाले प्रथम नेता थे। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बचाने के लिए वह शहीद हो गए। स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच को कांग्रेस देश की मजबूती के लिए हमेशा आगे बढ़ाती रहेगी। यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, व्यास दुबे, संतोष तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल, राधारमण पाण्डेय, नेविजय कुमार गुप्त, रविप्रकाश तिवारी, राहुल कुमार तिवारी, इसराइल अली आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…
माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…
कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…
झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…