गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजघाट थाना क्षेत्र में फर्जी एसडीएम बनकर लकड़ी का फर्नीचर खरीदने गए, तिवारीपुर निवासी तीन युवकों को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि, तिवारीपुर निवासी मो अशफाक, मो इकबाल, मो आफताब, राजघाट थाना क्षेत्र के एक लकड़ी की दुकान पर 6000 के फर्नीचर को एसडीएम का धौष देकर 3000 में तय किया जब पैसा देने की बारी आई तो आनाकानी करते हुए और धौष जमाने लगे कि, तुम एसडीएम से फर्नीचर का पैसा लोगे तुम्हारा जांच कराएंगे टैक्स देते हो कि नहीं, तमाम तरह की बातों के प्रभाव से फर्नीचर दुकानदार को परेशान करने लगे तभी फर्नीचर दुकानदार ने उस क्षेत्र के बीपीओ को फोन कर बुला लिया, फर्जी एसडीएम बनने वाले तीनों युवकों ने सिपाही का पीएनओ नम्बर पूछने लगे तथा अन्य तमाम बातें करते हुए, सिपाही को परेशान व उलझा दिए तभी सिपाहियों ने चौकी प्रभारी टीपी नगर गौरव सिंह को बुला लिये कुछ क्षण के लिए चौकी प्रभारी को भी अपने प्रभाव में लेना चाहे, लेकिन चौकी प्रभारी ने नजाकत को समझते हुए तत्काल इन तीनों युवकों को अपने बीपीओ से गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, इतना सुनते ही फर्जी एसडीएम बनने वाले तीनों युवकों की हेकड़ी निकलने लगी और सत्यता कबूल कर ली, और तीनों युवकों को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जेल की हवा दिखा दी।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…