दूरदराज के यात्रियों तथा बेघरों को मिलेगी राहत
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में देवरिया बस अड्डे पर रैनबसेरे की स्थापना कर ली गई है। एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर 25 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पर ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था भी की गई है, जिसका आवश्यकतानुसार प्रयोग किया जाएगा।
एसडीएम सौरभ सिंह ने रैन बसेरे में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां विश्राम करने वाले लोगों को शासन की नीति के अनुरूप समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ठंड के मौसम में बस अड्डे पर रैन बसेरे की स्थापना से दूरदराज के यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही बेघरों के लिए भी सुविधा होगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…