स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयासरत रेलवे

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोतर रेलवे प्रशासन द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में सहायक मंडल इंजीनियर छपरा के अधिकार क्षेत्र स्टेशनों में, रेल भूमि में जल मछियारी,फलादार वृक्ष,ताड़ी चआने,खर-पतवार एवं घास की नीलामी की समयावधि 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2027 (03 वर्ष) तक के लिए, www.ner.indianrailways.gov.in वेवसाइट पर दिए गए शर्तों के साथ 14 मई,2024 को समय 11:00 बजे सहायक मंडल इंजीनियर/छपरा कार्यालय में किया गया है। नीलामी सूचना संख्या 05/24 के अन्तर्गत रेल भूमि जल/मछियारी की नीलामी छपरा(सहित) छपरा कचहरी(सहित),सिधवलिया से थावे तथा नीलामी सूचना संख्या 06/24 रेल भूमि के फलदार वृक्षों एवं ताड़ी चुआने की नीलामी छपरा(सहित) छपरा कचहरी(सहित),राजापट्टी,थावे तमकुहीरोड़,कप्तानगंज तथा नीलामी संख्या रेल भूमि के खर –पतनार एवं घास छपरा(रहित)से सिधवलिया,थावे,तमकुहीरोड,कप्तानगंज की उपरोक्त तिथि को किया जाएगा। यदि कोई नीलामी 14 मई,2024 को किसी अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पाती है तो यह नीलामी 21 मई,2024 को सहायक मंडल इंजीनियर/छपरा कार्यालय में उपरोक्त समय पर की जाएगी। उपरोक्त निलामी में नीलामी संख्या 05/2024 के प्रवेश शुल्क 500 रुपया एवं धरोहर की राशि 20,000 रुपया तथा 06/24 एवं 07/24 के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपया एवं धरोहर की राशि 3000 रुपया निर्धारित किया गया है।प्रवेश शुल्क नानरिफन्डेबल होगा तथा धरोहर की राशि रिफंडेबल होगा।
इच्छुक व्यक्ति नीलामी की सूचना एवं शर्तो को पूर्वोतर रेलवे की वेवसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर देख कर आवेदन कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago