गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
12 अप्रैल, को रेलवे सुरक्षा बल गोमतीनगर व राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ सिटी द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को भरवारा क्रासिंग से चोरी की 01 मल्टीमीडिया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
12 अप्रैल, 2023 को अपराध आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल, भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-05444 से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ के उपरान्त उन्हें उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।
12 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, रसड़ा द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 से एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। 11 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग द्वारा गाड़ी संख्या-12537 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
12 अप्रैल, 2023 को रेल मदद से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मनकापुर ने गाड़ी संख्या-14009 से 144 बोतल अमानक पानी की बोतले बरामद किया।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…