Categories: Uncategorized

रेलवे सुरक्षा बल ने जन सेवा एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में
26 अप्रैल,2023 सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, एवं कांस्टेबल प्रताप सिंह रेलवे सुरक्षा बल /छपरा तथा उप निरीक्षक सुधीर कुमार अपने स्टाफ राजकीय रेल पुलिस/छपरा द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान, छपरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर गाड़ी संख्या 14618 बनमनखी जन सेवा एक्सप्रेस के आगमन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान इंजन से दूसरे जनरल कोच में शौचालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक पिट्ठू बैग के साथ बैठे दिखाई दिया। शक होने पर उक्त पिट्ठू बैग को खुलवाकर देखा गया तो उसमे अंग्रेजी शराब की बोतले थी । उक्त पिट्ठू बैग, मय शराब तस्कर को ट्रेन से प्लेटफार्म पर नीचे उतार लिया गया और जाँच एवं पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रंजन कुमार, पिता- हरेंद्र सिंह निवासी, पतिल्ही सेंदुरी गोविंद थाना सदर जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला बताया।
रंजन कुमार के पिट्ठू बैग से क्रमशः सिग्नेचर रेयर एजेड व्हिस्की -18 बोतल एवं सिग्नेचर प्रीमियम ग्रीन व्हिस्की-2 कुल कीमत,7400 रुपये की 20 बोतल बरामद हुई । उक्त शराब तस्कर को पूर्ण शराब बंदी कानून के अंतर्गत मौक़े से गिरफ्तार कर जप्ती सूची बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलिस छपरा को सुपुर्द किया गया । जिसके बावत रा.रे.पु./छपरा पर अपराध संख्या- 93/23 U/S 30 (a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम 26.04.23 पंजीकृत किया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

4 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

4 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

5 hours ago