यात्री सुरक्षा अभियान के तहत तीन को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा,चोरी रोकने एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 04 अक्टूबर,2023 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गठित CPDS टास्क टीम द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत, रेलवे स्टेशन छपरा पर निगरानी व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 04 पर गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस के आगमन के समय तीन संदिग्ध व्यक्तियों देवरिया निवासी 19 वार्षिय अजय पटेल, वैशाली निवासी 30 वर्षीय दिलीप सिंह एवं नकहा जंगल निवासी 20 वर्षीय जीतू राजपूत को गिरफ्तार किया गया ।

इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक संजय कुमार राय/सीआईबी/छपरा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार/रेसुबल/छपरा, सहायक उप निरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ल/सीआईबी/छपरा, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्र/रेसुबल/छपरा, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव/रेसुबल/भटनी तथा कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह/रेसुबल/छपरा शामिल थे ।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरित Realme Narzo, POCO व Samsung on 7 Pro मोबाइल, 01 चाकू, आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड व एटीएम कार्ड प्राप्त किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना छपरा आई पी सी की धाराओं में अपराध संख्या- 217/23 धारा 401, 414 / दि. 04.10.23 पंजीकरण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago