रेलवे द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

94 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के साथ-साथ उनके बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी के नेतृत्व में न्यू लोको कालोनी, छित्तुपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के जूनियर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय जाँच शिविर का आयोजन कर 94 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
मंडल चिकित्सालय द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य जाँच शिविर मंडल चिकित्सालय के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर आर सिंह,डा एस के बरनवाल,चिकित्साधिकारी डा ए.के तिवारी, डाँ अब्दुल मामूद सहित पैरामेडिकल टीम के कर्मचारी उपस्थित थे । इस दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के कुल 94 छात्र-छात्राओं का आँख,दांत,पोषण तथा कद और वजन मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मंडल के चिकित्सकों द्वारा असामान्य लक्षण वाले बच्चों को समुचित उपचार, उचित पोषण, नियमित व्यायाम एवं संतुलित जीवनचर्या हेतु परामर्श दिया गया ।
इसके साथ ही स्वास्थ्य जाँच शिविर में स्कूल के बच्चों को स्वस्थ रहने हेतु बाल रोग विशेषज्ञ,आँख/कान/गला एवं दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन एवं डायटीशियन द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनके रहन-सहन, दिनचर्या, खान-पान, व्यायाम, योग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए मोबाईल से दूर रखने एवं आउट डोर गेम खेलने आदि फिजिकल एक्टिविटी कराने पर बल दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

3 hours ago