यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने आनन्द विहार से दस फेरो ट्रेनो को चलाने का लिया फैसला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05231/05232 बरौनी- आनन्दविहार टर्मिनल- बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचलन 28 मई से 29 जून,2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को बरौनी से 29 मई से 30 जून, तक प्रत्येक शुक्रवार को आनन्दविहार टर्मिनल से दस फेरों के लिए चलाई जाएगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05231 बरौनी -आनन्दविहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 मई से 29 जून,2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को बरौनी से 16:00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 17:00 बजे,मुज़फ़्फ़रपुर से 18:00 बजे,हाजीपुर से 19:05 बजे,छपरा से 20:45 बजे,गोरखपुर से 23:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बस्ती से 00:27 बजे,गोण्डा से 01:27 बजे,सीतापुर से 03:35 बजे,मुरादाबाद से 10:05 बजे,गाजियाबाद से 12:10 बजे छूटकर 13:30 बजे आनन्दविहार टर्मिनल पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05232 आनन्दविहार टर्मिनल-बरौनी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 29 मई से 30 जून,2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को आनन्दविहार टर्मिनल से 16:15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 17:35 बजे,मुरादाबाद से 20:05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सीतापुर से 03:00 बजे,गोण्डा से 05:02 बजे, बस्ती से 06:52 बजे,गोरखपुर से 8:40 बजे,छपरा से 11:05 बजे,हाजीपुर से 12:30 बजे,मुज़फ़्फ़रपुर से 13:25 बजे,समस्तीपुर से 14:30 बजे प्रस्थान कर 15:50 बजे बरौनी पहुँचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में एसoएलoआरoडीo के 02,साधरण द्वितीय क्षेणी के 08,शयनयान क्षेणी के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय क्षेणी के 05 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

12 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago