वाराणसी सिटी स्टेशन पर किया गया रेल टिकट चेक

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर मंडल वाणिज्य प्रबन्धक राजेश श्रीवास्तव की योजनान्तर्गत सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में 26 जुलाई,2023 को वाराणसी सिटी –औड़िहार रेल खण्ड को आधार बनाकर, वाराणसी सिटी स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर किलाबन्दी कर बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक दादर एक्सप्रेस,बनारस-भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी तथा आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित सवारी गाड़ी में सघन टिकट चेकिंग की गई है।इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ 17 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की छः टीमों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 39 यात्रियों एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले 152 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में रु 73040 (तिहत्तर हजार चालीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया।उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago