दक्षिण दिल्ली में छापा, 5.12 करोड़ नकद और 8.80 करोड़ के सोने-हीरे जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिकंजा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी और कीमती आभूषण जब्त किए हैं। ईडी ने मौके से 5.12 करोड़ रुपये नकद, एक सूटकेस में रखे 8.80 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण, साथ ही करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई हरियाणा के फरार अपराधी इंदरजीत सिंह यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी छापेमारी जारी रखी। एजेंसी का दावा है कि इंदरजीत सिंह यादव इस समय यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) से अपने आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहा है।

ईडी ने यह कार्रवाई दिल्ली में इंदरजीत के करीबी अमन कुमार के आवास पर की। बरामद नकदी की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को करेंसी काउंटिंग मशीनों के साथ बुलाया गया। छापे के दौरान बैंक चेकबुक, निवेश से जुड़े कागजात और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – 2026 का आगमन: खुशियों के क्षणों में स्थापित होगा प्रभुत्व या 365 दिनों की चुनौतियां बनेंगी परीक्षा? ग्रह-नक्षत्रों के संकेतों पर टिकी जनता की निगाह

अवैध वसूली और हत्या के मामलों में नाम

ईडी के अनुसार, इंदरजीत सिंह यादव पर अवैध वसूली, निजी फाइनेंसरों से जबरन वसूली, समझौते कराने और कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। जांच हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 14 एफआईआर और चार्जशीट पर आधारित है।

एजेंसी इससे पहले 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। ईडी का दावा है कि इंदरजीत हत्या, वसूली, धोखाधड़ी और अवैध कब्जे जैसे संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – भविष्य के युद्ध की तैयारी: सेना 2026–27 को बनाएगी नेटवर्किंग और डाटा सेंट्रिसिटी वर्ष

Karan Pandey

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

1 hour ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

2 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

4 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

4 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

5 hours ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

9 hours ago