राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 13वें दिन बेतिया पहुंची, 100 घोड़ों का काफिला बना आकर्षण

बेतिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में चल रही “वोटर अधिकार यात्रा” शुक्रवार को 13वें दिन पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पहुंची। इस दौरान यात्रा का नजारा बेहद खास रहा, क्योंकि राहुल गांधी के काफिले में इस बार 100 घोड़े भी शामिल किए गए, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने बेतिया स्थित हरि वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उनका काफिला छावनी रोड, सुप्रिया रोड और रेलवे स्टेशन चौक से गुजरते हुए आगे बढ़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

काफिला नौतन प्रखंड होते हुए गोपालगंज जिले में प्रवेश करेगा। यात्रा की समूची व्यवस्था कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया की देखरेख में की जा रही है।

कांग्रेस और राजद नेताओं का कहना है कि यह यात्रा जनता को जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है। जगह-जगह लोग इसमें शामिल होकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का समर्थन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि “वोटर अधिकार यात्रा” का समापन 1 सितंबर को पटना में होगा, जहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

16 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago