राहुल अखिलेश बच्चा हम उनके चच्चा सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के सहयोगी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय गांधी इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर व विशिष्ट अतिथि रहे प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी।मुख्य व विशिष्ट अतिथि के मंच पर पहुंचते ही भाजपा व सुभासपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जनसभा को संबोधिक करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अपने चुटकीले अंदाज में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा तथा कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी अभी बच्चा हैं और हम उनके चच्चा हैं। वो जितना चाहें विरोध कर लें लेकिन उन्हें हमारी ताकत का अंदाजा है।उन्होंने भोजपुरी में लोगों से सीधा संवाद किया।कहा कि भाजपा की सरकार में विकास हुआ है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए आए हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद आपको बिजली बिल जमा करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नया स्कीम लेकर आए हैं। आपके छत पर पावर हाउस यानी सोलर प्लांट लगाया जाएगा।इस समस्या का समाधान भाजपा करेगी न की बसपा,सपा व कांग्रेस करेगी। कहा कि गांव की हर समस्या के समाधान की जिम्मेदारी मुझे देते हुए पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।आपके गांव की नाली, चकरोड, शौचालय, आवास, पेंशन दिलाने का कार्य किया जाएगा। गांव में पंचायत भवन बना है, उसमें हर सुविधाएं आपको मिलेगी। जहां पंचायत भवन नहीं बना है वहां पंचायत भवन बनवाया जाएगा। हमें सलेमपुर ही नहीं, यूपी की 80 सीट जिताने की जिम्मेदारी मोदी जी व योगी जी ने दी है जिसे हम लोगों को मिल जुल कर पूरा करना है,इसके लिए आप सभी संकल्प लें।कहा कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा प्रधानमंत्री का वादा है। यह कार्य सपा, बसपा व कांग्रेस कर पाएंगी क्या ?सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को पांच लाख रुपये तक सलाना उपचार निःशुल्क कराने की योजना को मंजूरी मिलेगी।कांग्रेस के राहुल गांधी के खटाखट वाले भाषण पर भी उन्होंने चुटकी ली। कहा कि अभी तक इनकी ही सरकार रही है इन्होंने क्या किया ।सपा, कांग्रेस व बसपा की सरकार में हम लोगों का हक लूटा गया है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए कहा कि जब से केंद्र में एन डी ए की सरकार बनी तभी से बिना जाति-धर्म देखे सर्वसमाज का विकास करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा गुंडा-माफियाओं की सरकार थी।भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए।जो बचे थे, उनको सरकार ने जेल में डाल दिया।भू-माफियाओं के कारोबार को भी योगी सरकार ने रोक दिया। आम आदमी, किसानों का सशक्तीकरण के साथ ही गरीबों को मुख्यधारा में लाने की पहल हो रही है।उन्होंने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता से रविन्द्र कुशवाहा को भारी मतों से जिताने की अपील किया। सभा को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व विधायक भगवान पाठक,छट्ठू राम,शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई,शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के सह संयोजक रवि राय,नवानगर ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी,सुरेश सिह, भोला सिंह,मंजय राय,संजीव वर्मा,आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रयाग चौहान डॉ उमेश चन्द,ओमप्रकाश यादव,हरि भगवान चौबे,विनोद शंकर गुप्ता, डॉ आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र सोनी, अंशु गुप्ता,फैजी अंसारी, राघवेंद्र खरवार, रणजीत राय, अवध नाथ, मुन्ना सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता शेख अहमद अली संजय भाई और संचालन मंजर राय ने किया

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

7 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

7 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

7 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago