रविन्द्र नाथ क्लब ने जीता फाइनल मैच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच एवं केडीसी एकेडमी के सौजन्य से स्व० रविन्द्र नाथ मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन का फाइनल मैच करीम चिश्ती एंव रविन्द्र नाथ क्लब रेड के बीच खेला गया। टास जीतकर रविन्द्र नाथ क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रविन्द्र नाथ क्लब के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला विकेट जल्दी निकाल लिया। कार्तिकेय सिंह और नारायण मणि ने थोड़ी संभल कर खेलते हुए एक साझेदारी बनायी लेकिन दोनों के आउट होने के बाद और कोई बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सका और 136 रन पर आल आउट हो गई। रविन्द्र नाथ क्लब की तरफ से वैभव ने 3, कृष्णा और लखविंदर ने 2-2 विकेट लिए। 137 रनों के लक्ष्य को रोहित के 66 एवं शरद 29, लखविंदर 18 रनों की बदौलत आसानी से 20.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त करके फाइनल अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच रोहित वर्मा को चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित वर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गौरव पाठक एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अर्पित शर्मा को चुना गया। मैंन आफ द सीरीज अमन अली को चुना गया। आज के मैच की अम्पायरिंग अकील अहमद एवं संजय श्रीवास्तव ने की।एंव स्कोरर की भूमिका दृष्टि पांडे ने अदा की। ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह द्वारा विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई। बहराइच क्रिकेट की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अटल सिंह ,रेहान, गोविंद चौहान, आयुश चित्रांश, विक्की तिवारी ,गौतम तरफदार , मोहित मिश्रा, हरेंद्र वेदवान, शादाब खान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

19 minutes ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

6 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

7 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

7 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

7 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

17 hours ago