संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सचिव, कबीर मगहर महोत्सव समिति/उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे ने कबीर मगहर महोत्सव-2024 के आयोजन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों, कवियों, कलाकारों आदि को शाल, तोलिया, चादर आदि दिए जाने हेतु आपूर्ति विषयक फर्म का चयन किये जाने हेतु कोटेशन आमंत्रित किये जाने को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस निर्मित ऐसे पंजीकृत व्यवसायिओं जिन्हें शासकीय कार्यों में कार्य करने का अनुभव हो, उनसे निविदा बन्द लिफाफे में 11 जनवरी 2024 को अपरान्ह 02.00 बजे तक आमंत्रित किया जाना है तथा निविदा उसी दिन साय 04 बजे अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0) के अध्यक्षता में उनके निर्वतन कक्ष में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष खोली जायेगी। टेण्डर फार्म किसी भी कार्य दिवस में जिलाधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-15 महोत्सव सहायक से दिनांक 11 जनवरी 2024 अपरान्त 12 बजे के पूर्व रु 200/- (दो सौ मात्र) नगद जमा कर के प्राप्त किया जा सकता है। निविदा स्वीकृति के उपरान्त फर्म को रू 2000/- (दो हजार मात्र) जमानत धनराशि सचिव मगहर महोत्सव समिति के नाम डीडी के रूप में अग्रिम तिथि तक जमा करना होगा। टेण्डर स्वीकृति/अस्वीकृति करने का अधिकार जिलाधिकारी/अध्यक्ष मगहर महोत्सव समिति को होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी निविदा जमा करने के पूर्व किसी भी कार्य दिवस में जिलाधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-15 महोत्सव सहायक से प्राप्त किया जा सकता है यहां पर यह सूचित करना आवश्यक है कि चयनित फर्म को दिनॉक 27 जनवरी 2024 तक सभी व्यवस्थायें निश्चित रूप से सुनिश्चित करना होगा। साथ ही समय-समय पर लिखित-दूरभाष पर सौपे गये अन्य कार्यों की आपूर्ति ससमय किया जाना अनिवार्य होगा।
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…