सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान लायेंगे उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा: शक्ति सिंह ठाकुर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के कार्मिको ने हर्षो उल्लास के साथ बढ़ चढ़ कर सहभागिता लिया,इस कार्यक्रम का आयोजन शक्ति सिंह ठाकुर कार्यवाहक कमांडेन्ट 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में कराया गया।
कार्यवाहक कमान्डेंट 59वीं वाहिनी ने बताया कि हम इस वर्ष 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहे हैं जिसकी थीम हैं भ्रष्टाचार का विरोध करे राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे अर्थात देश को विकसित बनाने के लिए हमें भ्रष्टाचार से मुक्त होना बहुत ही जरुरी हैं , इसके लिए हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं ईमानदार होना बहुत जरुरी हैं।
जब हम सभी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, लगन एवं मेहनत से करेंगे तब भ्रष्टाचार अपने आप ख़त्म हो जायेगा, इसके लिए हमें आत्म चिन्तन करने की आवश्यकता है इसके साथ ही उन्होंने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा की जो भी कार्मिक क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान लायेंगे उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप कमान्डेंट, हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट, निरीक्षक , नागेन्द्र कुमार उपस्थित रहे एवं गौतम शर्मा सहायक कमान्डेंट सहायक उप निरीक्षक संचार कैलास चन्द मीना, एवं मुख्य आरक्षी सामान्य पवन कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

31 minutes ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

40 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

20 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

20 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

20 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

20 hours ago