जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ को सौंपा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श समाज सेवा समिति ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी नवाबगंज को सौंपा, बीडीओ डॉ राहुल पाण्डेय को दिये ज्ञापन मे सोलह अक्टूबर को आए चक्रवाती आंधी तूफान से हुई फसल की क्षति का सर्वे कराकर कृषकों को उचित फसल मुआवजा देने, आवारा मवेशियों को गौशालाओं में संरक्षित कराने, सरयू नहर पम्प कैनाल को सिंचाई हेतु समय समय पर रोस्टर के तहत चलाए जाने, नवाबगंज अन्तर्गत 06 ग्राम पंचायतों में बंद प्रधानमंत्री आवास साइड चालू कर पात्रों को आवास आवंटित कराए जाने, प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत वंचित पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने, पीएचसी व सीएचसी स्वास्थ केन्द्रों पर मरीजों का निशुल्क जांच और समुचित इलाज का प्रबन्ध कराये जाने, पंचायत सचिवों की सचिवालय मे नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने, सीमावर्ती क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर अवैध बिक रही नशीली दवाओं पर प्रतिबन्ध व बिक्री मे संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराये जाने की मांग की गई।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम, संगठन मंत्री बद्री सिंह, सचिव राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद गिरि, शेरसिंह कसौधन, गज्जू सोनी, कमल मदेशिया सहित अरुण सिंह, कमलनयन साहू, रामबरन वर्मा, अंबर लाल वर्मा, मो.जमील, संदीप कुमार, रामसूरत यादव, वैभव सिंह, सरोज मिश्रा सहित दर्जनों समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(बॉक्स)
खंड विकास अधिकारी नवाबगंज डॉ राहुल पाण्डेय ने समिति द्वारा प्राप्त ज्ञापन पर समस्यायों के शीघ्र निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

12 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago